इंग्लैंड की मुद्रा क्या है?

इंग्लैंड की मुद्रा क्या है England Ki Currency England Ki Mudra Ka Naam
England Ki Currency – England Ki Mudra

नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में आपको इंग्लैंड की मुद्रा क्या है, ब्रिटेन या इंग्लैंड की मुद्रा का नाम, इतिहास, और इंग्लैंड की करेंसी और इंडिया करेंसी के बिच विनिमय दर के बारे में जानकारी मिलेगी।

इंग्लैंड यूरोप के उत्तर पश्चिम में स्थित एक देश है जो यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा है। इंग्लैंड की राजधानी लंदन है। 56 मिलियन से अधिक लोगों की आबादी के साथ यह यूके का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

इंग्लैंड अंग्रेजी भाषा का जन्मस्थान भी है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड और भारत की मुद्रा के विनिमय दर में बहुत अंतर है, इंग्लैंड का 1 रुपया भारत के 100 रूपए के बराबर है। तो आइये अब जानते हैं इंग्लैंड की करेंसी, नाम और इतिहास के बारे में।

इंग्लैंड की मुद्रा क्या है (ENGLAND KI CURRENCY)

इंग्लैंड की मुद्रा का नाम पाउंड स्टर्लिंग है, जो इंग्लैंड की आधिकारिक मुद्रा है जिसे प्रत्येक पाउंड को 100 पेंस (पी) में बांटा गया है। जिसे आमतौर पर “पाउंड” भी कहा जाता है। इंग्लैंड की करेंसी को “GBP” के रूप में संक्षिप्त किया गया है, जिसका फुल फॉर्म (Great British Pound) ग्रेट ब्रिटिश पाउंड है। पाउंड स्टर्लिंग का सिंबल £ के रूप में दर्शाया गया है।

बैंक ऑफ इंग्लैंड इंग्लैंड के केंद्रीय बैंक है, जो इंग्लैंड की मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग को जारी करता है।

इंग्लैंड मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग दुनिया की सबसे पुरानी मुद्राओं में से एक है, जिसका इतिहास 8वीं शताब्दी का है। पाउंड स्टर्लिंग इंग्लैंड की आधिकारिक करेंसी के साथ यह पुरे यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक मुद्रा है, जिसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड शामिल हैं। इन सभी देशों में पाउंड स्टर्लिंग का उपयोग की जाती है।

England Ki Currency – Notes and Coins:

इंग्लैंड करेंसी पाउंड स्टर्लिंग को 100 पेंस में विभाजित किया जाता है, जिसमें सबयूनिट को पेनी कहा जाता है जैसे इंडिया में पैसे कहा जाता है। पेनी (PENNY) को बहुवचन में पेंस (PENCE) कहा जाता है। इंग्लैंड मुद्रा की – नोट्स और सिक्के:

  • BANKNOTES: इंग्लैंड में £5, £10, £20, और £50 पाउंड की बैंकनोट हैं, और इनको लेनदेन के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाते हैं, और £1 और £100 पाउंड की बैंकनोटों भी हैं लेकिन उनका उपयोग ज्यादा नहीं किया जाता है।
  • COINS: इंग्लैंड में संचलन होने वाली पेंस यानि सिक्के 1P, 2P, 5P, 10P, 20P, 50P, £1, और £2 हैं।

पाउंड स्टर्लिंग का इतिहास, इंग्लैंड की मुद्रा:

इंग्लैंड की मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग का इतिहास, 8वीं शताब्दी से है। इस समय के दौरान, पाउंड वजन की एक इकाई थी जिसका उपयोग चांदी के लिए किया जाता था और इसे “पाउंड स्टर्लिंग” कहा जाता था। कुछ सदिओं के बाद 11वीं शताब्दी में, “स्टर्लिंग” के रूप में जाने जाने वाले सिक्के पेश किए गए, जो चांदी के पाउंड वजन पर आधारित थे।

स्टर्लिंग के पेश होने के बाद सदियों से पाउंड में कई बदलाव और सुधार हुए हैं।

17वीं शताब्दी के अंत में, बैंक ऑफ इंग्लैंड की स्थापना हुई, जिसने इंग्लैंड करेंसी पाउंड को स्थिर करने और इसे मुद्रा के एक विश्वसनीय रूप के रूप में स्थापित करने में मदद की।

19वीं शताब्दी के दौरान, पाउंड अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में एक महत्वपूर्ण मुद्रा के रूप में माना गया और कई अन्य देशों द्वारा पाउंड को आरक्षित मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया गया।

20वीं सदी में, गोल्ड स्टैंडर्ड के तहत पाउंड को सोने के मूल्य से जोड़ा गया था, लेकिन 1970 के दशक में सोने की बढ़ती कीमत के कारण इसे छोड़ दिया गया था। तब से, पाउंड का मूल्य विदेशी मुद्रा बाजार और अन्य आर्थिक कारकों द्वारा निर्धारित किया गया है।

इस तरह ब्रिटिश पाउंड ने इंग्लैंड के इतिहास और विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज भी इसकी आर्थिक ताकत और स्थिरता का प्रतीक बना हुआ है।

इंग्लैंड की मुद्रा और भारत की मुद्रा के बीच विनिमय दरें:

इंग्लैंड की मुद्रा (पाउंड स्टर्लिंग या GBP) और भारत की मुद्रा (भारतीय रुपया या INR) के बीच विनिमय दर में विभिन्न कारकों के आधार पर दैनिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलती है। इन दो देशों की मुद्रा के बिच विनिमय दर बहुत अंतर है। उदाहरण के तौर पर 1 फरवरी, 2023 तक, इंग्लैंड की एक पाउंड स्टर्लिंग भारतीय कितने रुपये के बराबर है – टेबल में दी गई है।

Pound Sterling GBPIndian Rupees INRUSD
£1₹100$1.23
£20₹2015$24.63
£50₹5038$61.58
£100₹10076$123.15
£500₹50381$615.77
England Ki Mudra GBP vs INR vs USD

England Ki Currency (FAQS) –

  • ब्रिटेन की मुद्रा का नाम क्या है?

    ब्रिटेन की मुद्रा का नाम पाउंड स्टर्लिंग है, इसे केवल पाउंड के नाम से भी जाना जाता है और इसका प्रतीक £ है।

  • £10 पाउंड कितना होता है?

    जनवरी 2023 तक – £10 ब्रिटिश पाउंड लगभग 1008 भारतीय रुपए के बराबर होता है।

  • £1 एक पाउंड कितना होता है?

    जनवरी 2023 तक – £1 ब्रिटिश पाउंड लगभग 100 भारतीय रुपये के बराबर होता है।

  • £3 पाउंड क्या होता है?

    जनवरी 2023 तक – £3 ब्रिटिश पाउंड लगभग 302 भारतीय रुपये के बराबर होता है।

Conclusion | England Ki Mudra

अंत में, पाउंड स्टर्लिंग (GBP) इंग्लैंड की आधिकारिक मुद्रा है और पूरे यूनाइटेड किंगडम में इसका उपयोग की जाती है। पाउंड स्टर्लिंग का एंग्लो-सैक्सन इंग्लैंड के समय से एक लंबा इतिहास रहा है, और आज इंग्लैंड की मुद्रा पाउंड दुनिया में सबसे अधिक ट्रेड किये जाने वाली मुद्राओं में से एक है। उम्मीद है आपको आपकी सवाल की जवाब मिली होगी – इंग्लैंड की मुद्रा क्या है?

Related articles –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *