ई श्रम कार्ड क्या है | E-Shram Card in Hindi | ई श्रमिक कार्ड से लोन कैसे लें (पंजीकरण, पात्रता, आवेदन, फायदे, लोन राशि 2023)

e shram card kya hai in hindi ई श्रम कार्ड क्या है E-Shram Card in Hindi
e shram card kya hai in hindi ई श्रम कार्ड क्या है E-Shram Card in Hindi

E-Shram Card in Hindi : यदि आप भी श्रम कार्ड के विषय में जानकारी हासिल करने के लिए इस ब्लॉग पर आए हो तो आज आप बिलकुल सही लेख को पढ़ रहे हो क्योंकि आज के इस लेख के माध्यम से आपको हम ई श्रम कार्ड के विषय में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

आज के इस लेख में आपको ई श्रम कार्ड क्या है के विषय में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दिए जाएंगे।

  • E-Shram Card क्या है?
  • E-Shram Card पंजीकरण कैसे करवाए?
  • E-Shram Card के फायदे क्या है?
  • E-Shram Card से लोन कैसे लें?
  • E-Shram Card से लोन लेने के लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए।

ऊपर लिखित प्रश्नों के आलावा आपको ई श्रम कार्ड से जुड़े कई अन्य प्रश्नों के उत्तर भी इस लेख में दिए जायेंगे ताकि आपको E-Shram Card से जुड़ी जानकारियां सरल शब्दों में सम्पूर्ण रूप से हासिल हो सके। आइए फिर जानते है की ई श्रम कार्ड क्या है और इसके फायदे क्या क्या है?

ई श्रम कार्ड क्या है | What is e-Shram Card in Hindi?

E-Shram Card in Hindi : भारत सरकार द्वारा गरीब वर्ग के श्रमिकों, मजदूरों या कर्मचारी के कल्याण के लिए श्रम कार्ड योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों को सरकार ई-श्रम कार्ड (e-shram card) या ई-श्रमिक कार्ड (e-shramik card) की प्रदान करती है, जिसके द्वारा सरकार बहुत सी सुविधएं इन मजदूरों को उपलब्ध करवाती है।

ई-श्रम कार्ड के ऊपर 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) अंकित होता है। यूएएन नंबर एक स्थायी नंबर होता है। अर्थात एक बार जब यह नंबर मिल जाता है फिर इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है यानी की यह नंबर अपरिवर्तित रहेगा। आधार कार्ड की तरह ही ई श्रमिक जीवन भर के लिए मान्य (Valid) रहेगा। मतलब इसके रिन्युअल (Card Renewal) की कोई आवश्यकता कभी नही पड़ेगी।

ई श्रम कार्ड के फायदे | E-Shram Card Benefits in Hindi

अगर आप E-Shram Card Ke Fayde के बारे में जानना चाहते हो तो नीचे हमने ई श्रमिक कार्ड के सभी फायदों के बारे में जानकारी दी हैं।

  • जिस व्यक्ति के पास ई श्रम कार्ड होगा उसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  • ई श्रम कार्ड धारक को 60 वर्षों के बाद पेंशन प्राप्त होने में सुविधा भी दी जाएगी।
  • प्रत्येक ई श्रमिक कार्ड धारक को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए 2 लाख की दुर्घटना बीमा का प्रावधान भी दिया जायेगा।
  • पंजीकरण के बाद प्रत्येक श्रमिक की जानकारी सरकार के पास होगी जिसके चलते सरकार उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाएं भविष्य में लाएगी।
  • जिन प्रवासी श्रमिकों के पास यह कार्ड होगा उनको उनको आस पास के इलाके में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा जिसके चलते उनको कही बाहर नही जाना पड़ेगा।
  • श्रम विभाग की योजनाओं जैसे की मुफ्त साइकिल, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन आदि का लाभ भी ई श्रम कार्ड धारकों के बच्चों को भी मिलेगा।
  • यदि कोई गर्भवती श्रमिक कार्ड धारक महिला अपने बच्चे की देखभाल करने में असमर्थ है तो उसे आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • ई श्रमिक कार्ड की मदद से श्रमिक 10 हजार, 20 हजार, 50हजार और 2 लाख रुपए तक के लोन प्राप्त कर सकते है।
  • श्रमिक कार्ड धारकों के खाते में यूपी सरकार 500 रूपए भी डालेगी ऐसा वादा किया है।
  • पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिलेगा।
  • स्वरोजगार करने वालो को राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
  • अटल पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
  • पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा।
  • पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
  • राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना का लाभ मिलेगा।
  • आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा।
  • कौशल विकास योजना का लाभ मिलेगा।
  • पीएम रोजगार सृजन योजना का लाभ मिलेगा।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना आदि का लाभ दिया जाएगा।

ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) कौन बना सकता है?

नीचे बताए गए सभी क्षेत्र से संबद्ध रखने वाले लोग/श्रमिक ई श्रम कार्ड का लाभ उठा सकते है।

  • दहाड़ी मजदूर,
  • रेहड़ी-पटरी वाले,
  • घर में काम करने वाले,
  • रिक्शा चलाने वाले,
  • बढ़ई श्रमिक
  • छोटे और सीमांत किसान
  • कृषि मजदूर
  • दूध विक्रेता
  • सब्जी और फल विक्रेता
  • प्रवासी मजदूर
  • ईंट भट्ठा मजदूर
  • मछुआरे
  • भवन और निर्माण श्रमिक
  • घरेलु मजदूर
  • नाइयों
  • समाचार पत्र विक्रेता
  • रिक्शा चालक
  • ऑटो चालक
  • रेशम उत्पादन कार्यकर्ता
  • घर की नौकरानी
  • पुटपाथ विक्रेता
  • आशा कार्यकर्ता
  • पशुपालन कार्यकर्ता
  • कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोग आदि शामिल हैं।

E-Shram Card योजना किसके लिए नहीं है?

निम्नलिखित वर्ग के लोग ई श्रम कार्ड योजना का लाभ उठाने में असमर्थ है।

  • यदि आप सरकार को आयकर देते हो तो आप ई श्रम कार्ड धारण नही कर सकते हो।
  • ईपीएफओ (EPFO) या ईएसआईसी (ESIC) या  ESIC के सदस्य ई श्रम कार्ड नही बनवा सकते है।
  • संगठित क्षेत्र से संबंध न रखने वाले नागरिक।
  • राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य भी इसका लाभ नही उठा सकते है।

E-Shram Card Online Registration Eligibility क्या होनी चाहिए?

आइए जानते है की ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्रता क्या है?

  • संगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक इसमें शामिल है।
  • आवेदक की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक जो सरकार को इनकम टैक्स न देता हो।
  • आवेदन करने वाला EPFO और ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए।

E-Shram Card Online Registration के लिए क्या आवश्यक है?

आपको E-Shram Card Online Registration करने के लिए मुख्य रूप से तीन चीजों की आवश्यकता होगी।

  1.  आपके पास आधार कार्ड नंबर अवश्य होना चाहिए।
  1.  आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नही है तो आधार केंद्र में जाके अवश्य यह कार्य करवाए।
  1.  बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड (IFSC Code) भी होना आवश्यक है।

E-Shram Card Online Registration कैसे करें?

श्रम कार्ड कैसे बनाएं: अगर आप भी E-Shram Card Online Registration के बारे में जानना चाहते हो तो नीचे आपको नीचे E-Shram Card Self Registration के बारे में बताया गया है जिसे आपको भी फॉलो करना होगा।

Step 1 :– खुद का ई श्रम कार्ड बनाने से पहले सबसे आपको E Shram Portal पर जाना होगा। इस पोर्टल पर जाने के लिए इस लिंक https://eshram.gov.in/ पर क्लिक करें। 

Step 2 :- जैसे ही वेबसाइट खुल जाए तो आपको होम स्क्रीन पर नजर आ रहे Register on eShram पर क्लिक करना होगा।

ई श्रम कार्ड क्या है | E-Shram Card in Hindi | ई श्रमिक कार्ड से लोन कैसे लें (पंजीकरण, पात्रता, आवेदन, फायदे, लोन राशि 2023)

Step 3 :– अब आपके सामने Self Registration का पेज खुलकर आ जायेगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर Send OTP के बटन पर क्लिक करना होगा। मोबाइल नंबर वह होना चाहिए जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो।

ई श्रम कार्ड क्या है | E-Shram Card in Hindi | ई श्रमिक कार्ड से लोन कैसे लें (पंजीकरण, पात्रता, आवेदन, फायदे, लोन राशि 2023)

Step 4 :– इसके बाद अगले पेज आपके फोन पर भेजे गए OTP को भरना होगा और सबमिट पर क्लिक कर देना है।

Step 5 :– इसके बाद एक और पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा तथा I Agree सेक्शन को ✔️ करके सबमिट पर क्लिक करें।

Step 6 :– अब आखिर में आपके स्क्रीन पर ई श्रम कार्ड बनवाने का पूरा फॉर्म खुलेगा जहां पर आपको निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से भरना होगा।

  • आधार कार्ड
  • आपकी व्यक्तिगत जानकारी
  • पता
  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन
  • रोजगार, व्यवसाय और कौशल
  • बैंक डिटेल्स

इस तरह सभी दस्तावेजों की जानकारी को भरने के बाद उसे अच्छे से चेक कर ले तथा सबमिट कर दें। साथ ही इस फॉर्म की हार्ड कॉपी को PDF के रूप में डाउनलोड करके रख लें।

ई श्रमिक कार्ड पर लोन कैसे मिलता है | E Shramik Card Se Loan Kaise Le?

आइए अब Step By Step जानते है की ई श्रमिक कार्ड की मदद से लोन प्राप्त करने के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हो?

Step 1 :– यदि आपके पास ई श्रमिक कार्ड है तथा आप इसकी मदद से लोन प्राप्त करना चाहते हो तो इसके लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर  pmsvanidhi.mohua.gov.in जाना होगा। 

Step 2 :– वेबसाइट के होम पेज पर जैसे ही आप पहुंच जाओगे तो आपको वहां पर Apply Loan 10k, Apply Loan 20k, Apply Loan 50k के तीन विकल्प नजर आयेंगे जैसा की नीचे चित्र में दर्शाया गया है। आपको इन तीनों में से किसी एक विकल्प के ऊपर क्लिक करना होगा।

ई श्रम कार्ड क्या है | E-Shram Card in Hindi | ई श्रमिक कार्ड से लोन कैसे लें (पंजीकरण, पात्रता, आवेदन, फायदे, लोन राशि 2023)

Step 3 :– इसके बाद किसी एक विकल्प को चुनने के बाद अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है जिसके बाद आपके फोन में 6 अंकों का OTP आयेगा जिसको भरकर अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाई करना है।

ई श्रम कार्ड क्या है | E-Shram Card in Hindi | ई श्रमिक कार्ड से लोन कैसे लें (पंजीकरण, पात्रता, आवेदन, फायदे, लोन राशि 2023)

Step 4 :– मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद अब अगले पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा जिसके बाद लोन अप्लाई करने के लिए एक आवेदन पत्र आपके स्क्रीन पर खुलेगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा तथा दस्तावेज को अपलोड करके सबमिट करना होगा। सबमिट करने से पहले सारी जानकारियों को अच्छे से चेक जरूर कीजिएगा।

अतः इस तरह से ऊपर बताई हुई सारी प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद आप श्रमिक कार्ड से लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन भर सकते हो तथा जैसे ही आपका आवेदन पत्र पास हो जायेगा तो आपको लोन प्राप्त हो जायेगा।

ई श्रमिक कार्ड से लोन के लिए कौन कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए?

आपके पास ई श्रमिक कार्ड के द्वारा लोन लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • ई श्रमिक कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पैन कार्ड ( जरूरत पड़ने पर )
  • मोबाइल नंबर

ई श्रमिक कार्ड पर लोन लेने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?

ई श्रमिक कार्ड की मदद से लोन प्राप्त करने के लिए नीचे बताई गई पात्रता आवश्यक है।

  • ई श्रमिक कार्ड की मदद से लोन लेने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • लोन आवेदन करने वाले व्यक्ति का श्रमिक कार्ड बना हुआ होना चाहिए।
  • जो व्यक्ति लोन प्राप्त करना चाहता है उसकी वार्षिक आय 35000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक  होना जरूरी है।
  • इसके साथ किसी विश्वशनीय बैंक में खाता जरूर होना चाहिए।
  • ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों का भी होना आवश्यक है।

ई श्रम कार्ड क्या है – FAQs

Q.1 ई श्रम कार्ड क्या है?

Ans :– भारत सरकार द्वारा गरीब वर्ग के श्रमिकों, मजदूरों या कर्मचारी के कल्याण के लिए श्रम कार्ड योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों को सरकार ई-श्रम कार्ड (e-shram card) या ई-श्रमिक कार्ड (e-shramik card) की प्रदान करती है, जिसके द्वारा सरकार बहुत सी सुविधएं इन मजदूरों को उपलब्ध करवाती है। ई-श्रम कार्ड के ऊपर 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) अंकित होता है।

Q.2 ई श्रम कार्ड कौन कौन बनवा सकता है?

Ans :– दहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घर में काम करने वाले, रिक्शा चलाने वाले, बढ़ई श्रमिक, छोटे और सीमांत किसान, कृषि मजदूर, दूध विक्रेता, सब्जी और फल विक्रेता, प्रवासी मजदूर, ईंट भट्ठा मजदूर, मछुआरे, भवन और निर्माण श्रमिक, घरेलु मजदूर, नाइयों, समाचार पत्र विक्रेता, रिक्शा चालक आदि ई श्रम कार्ड बनवा सकते है।

Q.3 श्रमिक कार्ड क्यों बन रहा है?

Ans :– श्रमिक कार्ड इसलिए बनाया जा रहा है ताकि असंगठित क्षेत्र से संबंध रखने वाले श्रमिक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

Q.4 श्रमिक कार्ड से लोन कैसे लें?

Ans :– यदि आपके पास श्रमिक कार्ड है तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाके आप लोन लेने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हो।

Q.5 ई श्रमिक कार्ड से लोन के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए?

Ans :– ई श्रमिक कार्ड द्वारा लोन लेने हेतु पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, ई श्रमिक कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड (जरूरत पड़ने पर) और मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है।

Q.6 ई श्रमिक कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans :– ई श्रमिक कार्ड हेल्पलाइन नंबर 14434 है जिस पर कॉल करके ई श्रम कार्ड से जुड़ी सामान्य का समाधान प्राप्त कर सकते हो। आप इस नंबर पर आप सोमवार से शनिवार के दिन सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक कॉल कर सकते हो।

Q.7 श्रमिक कार्ड से कितना लोन मिलता है?

Ans :– श्रमिक कार्ड की मदद से 10 हजार, 20 हजार, 20 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।

Q.8 ई श्रम कार्ड की वेबसाइट क्या है?

Ans :– ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/hi/ है।


E-Shram Card in Hindi – सारांश

इस सम्पूर्ण लेख को यदि आपने आखिर तक पढ़ा होगा तो आप अब अच्छे से जान चुके होंगे की ई श्रम कार्ड क्या है और ई श्रम कार्ड के फायदे क्या है? इसके साथ हमने आपको बताया है कि श्रम कार्ड पंजीकरण कैसे करवाएं? श्रम कार्ड से लोन कैसे ले? श्रम कार्ड से कितना लोन मिलता है?

इन सबके अलावा भी कई सारे महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर इस लेख में दिए गए है। अतः हम आशा करते है की यह सम्पूर्ण लेख आपको पसंद जरूर आयेगा होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आए तथा ज्ञानवर्धक लगे तो इसे शेयर करना न भूले।

Related article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *