मुंबई से गोवा क्रूज टूर सबसे मजेदार और मनोरंजक यात्रा में से एक है। क्योंकि इस मुंबई से गोवा क्रूज यात्रा पर, सबसे उन्नत ऑनबोर्ड आवास, भोजन और अगले स्तर के मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।
लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं की मुंबई से गोवा क्रूज का किराया कितना है, और क्रूज कहां से बुक करें, इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में शेयर किया गया है।
दो क्रूज जहाज मुंबई से गोवा के लिए संचालित होते हैं, आंग्रीया क्रूज और कॉर्डेलिया क्रूज। प्रत्येक क्रूज एक अलग यात्रा अनुभव प्रदान करता है जिसमें ऑनबोर्ड आवास, भोजन, रेस्तरां, बार, खुला डेक, लाउंज, स्पा और मनोरंजन शामिल है।
इस पोस्ट में सबसे पॉपुलर और लक्ज़री क्रूज कॉर्डेलिया क्रूज से मुंबई से गोवा क्रूज का किराया कितना है यह जानेंगे।
Table of Contents
मुंबई से गोवा क्रूज का किराया कितना है – मुंबई तो गोवा क्रूज पैकेज २०२१
कॉर्डेलिए क्रूज मुंबई तो गोवा: मुंबई से गोवा कॉर्डेलिया क्रूज के तीन प्रकार के किराए हैं यानी आपको क्रूज में तीन प्रकार के कमरे मिलेंगे जैसे कि इंटीरियर रूम, ओशन व्यू रूम और मिनी-सुइट रूम। कॉर्डेलिया क्रूज में, इन सभी कमरों की अलग-अलग कीमतें हैं।
इस मुंबई से गोवा क्रूज किराया में आपका 2 रात 3 दिन का सफर रहेगा।
✅ Interior Room:
कॉर्डेलिया क्रूज में आंतरिक कमरे सबसे सस्ते होते हैं जो लगभग 21,930 रूपए से प्रति व्यक्ति का किराया शुरू होता है। इस कमरे में कोई खिड़की नहीं है, यह एक छोटा लक्ज़री कमरा है जहाँ आपको बिस्तर, न्यूनतम साज-सज्जा और एक संलग्न बाथरूम मिलेगा। कपल्स के लिए कॉर्डेलिया क्रूज इंटीरियर रूमलगभग ₹40,000 से ₹42000 में मिल जाता है।
✅ Ocean View Room:
कॉर्डेलिया क्रूज पर ओशन व्यू रूम का किराया लगभग प्रति व्यक्ति INR 31,750 से शुरू होता है। इस कमरे से आपको समुद्र का पूरा नज़ारा दिखाई देता है। यह कमरा एक डबल बेड और दो सिंगल बेड से सुसज्जित है।
✅ Mini-Suite:
कॉर्डेलिया क्रूज पर यह कमरा सबसे अच्छा और योग्य है लेकिन इसका किराया भी अधिक है, प्रति व्यक्ति इस कमरे की कीमत लगभग 57,904 रूपए से शुरू होती है। कॉर्डेलिया क्रूज का यह कमरा सबसे अच्छा है क्योंकि इसमें यात्री को अपनी क्रूज यात्रा का अगले स्तर का अनुभव मिलता है।
कॉर्डेलिया क्रूज की सुविधाएं:
- किड्स जोन – 10 से 13 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए
- 24×7 चिकित्सा सुविधाएं
- आर्ट गैलरी
- थियेटर और बार
- वाटरफ़्रंट रेस्तरां
- स्पा और सैलून
- फिटनेस सेंटर
- कैसीनो, पोकर और स्लॉट मशीन गेम
मुंबई टू गोवा जाने के लिए क्रूज बुकिंग वेबसाइट
अब आप कहेंगे कि मुंबई टू गोवा क्रूज कहां से बुक करें: मुंबई टू गोवा क्रूज बुकिंग के लिए कई वेबसाइट हैं जो मुंबई तो गोवा क्रूज पैकेज सर्विस ऑफर करती हैं। कुछ लोकप्रिय क्रूज बुकिंग साइट के नाम नीचे दिए गए हैं।
FAQ – मुंबई से गोवा क्रूज किराया
✅ कोरडीलिया क्रूज में कितने प्रकार के रूम हैं
कॉर्डेलिया क्रूज में चार प्रकार के कमरे हैं: Mini-Suite, Balcony Room, Ocean View Room और Interior Room. सभी रूम का किराया अलग अलग है।
✅ गोवा घूमने का सबसे सस्ता महीना कौन सा है?
गोवा घूमने का सबसे सस्ता समय कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि आपकी यात्रा की तिथियां, आप किस प्रकार का आवास पसंद करते हैं, और आपकी यात्रा शैली। लेकिन जून से सितंबर गोवा घूमने का सबसे सस्ता समय है क्योंकि यह समय ऑफ सीजन होता है।
✅ मुंबई से गोवा कौन सा जहाज जाता है?
मुंबई से गोवा के लिए दो जहाज संचालित होते हैं: कॉर्डेलिया क्रूज और अंगरिया क्रूज। कॉर्डेलिया क्रूज इनमें सबसे बड़ा क्रूज है, जिसमें करीब 2000 यात्री सफर कर सकते हैं।
✅ मुंबई से गोवा जाने पर कपल्स को कितना क्रूज किराया देना होता है?
मुंबई से गोवा जाने वाले कपल्स यात्री के लिए क्रूज का किराया एकल यात्री की तुलना में अधिक है, जिसमें एकल यात्री को ₹21,930 और कपल्स को ₹40,000 से ₹42,000 का भुगतान करना पड़ता है।
Also know:
Mumbai to Goa
Cruise