VISA वीजा क्या होता है (What Is VISA In Hindi)

VISA KYA HOTA HAI: क्या आप जानना चाहते हैं कि वीजा क्या होता है? अक्सर आपने लोगों से या कहीं न कहीं से यह कहते हुए सुना होगा कि विदेश जाने से पहले वीजा की जरूरत होती है।

अगर आप अभी तक वीजा की जानकारी – वीज़ा के बारे में नहीं जानते हैं, या वीजा किसे कहते हैं और वीजा कितने प्रकार के होते हैं, तो कोई बात नहीं क्योंकि इस ब्लॉग पोस्ट में आपको वीज़ा के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

अगर आप विदेश जाना चाहते हैं विदेश जाना है तो आपको वीजा की जरूरत होती है क्योंकि बिना वीजा के किसी भी यात्री को एक देश से दूसरे देश में जाने की इजाजत नहीं है। वीज़ा दर्शाता है कि कोई व्यक्ति किसी देश में रहने के लिए पात्र है।

VISA किसी विशेष देश की सरकार द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज़ है जो आपको एक यात्री के रूप में, एक निर्दिष्ट अवधि के लिए उसकी सीमाओं के भीतर प्रवेश करने, रहने और विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति देता है। मतलब VISA एक टिकट है।

इस ब्लॉग पोस्ट में, हमने वीज़ा से संबंधित आपके सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की है जैसे; वास्तव में वीजा क्या होता है और वीजा कितने प्रकार के होते हैं, वीज़ा बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या हैं और ऑनलाइन वीजा अप्लाई कैसे करें?



Visa Kya Hota Hai In Hindi वीजा क्या होता है और वीजा कितने प्रकार के होते हैं?
VISA: वीजा क्या होता है VISA IN HINDI

वीजा क्या होता है? What Is VISA In Hindi

एक विदेशी यात्री के लिए उनके पास वीजा कार्ड होना बहुत जरूरी है जिसे आव्रजन अधिकारियों द्वारा जारी किया जाता है. इस कार्ड का भूमिका यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य करती है. सरल भाषा में समझे तो यह एक तरह की विदेश में रहने की अनुमति कार्ड है जो अन्य देश की व्यक्ति को अपने देश में आने की अनुमति देती है.

VISA Ka Full Form: Visitors International Stay Admission

वीजा कई प्रकार की होता है लेकिन उनमे से सबसे जरुरी वीजा निचे दिए गए हैं। जो कि विदेश यात्री अपने जरूरत के हिसाब से वीजा बनवा सकता है.

पर्यटन के लिए विजिट वीजा सबसे अच्छा हो सकता है – सिंगल एंट्री, डबल एंट्री या मल्टीपल एंट्री। इस प्रकार के वीज़ा की आवश्यकता केवल मेजबान देश की यात्रा और पर्यटन उद्देश्यों के लिए होती है।

वीजा के कुछ उदाहरण, इन वीजा का मुख्य रूप से ज्यादा इस्तेमाल होता है। क्योंकि इनकी जरुरत लोगों को ज्यादा होती है।


वीजा कितने प्रकार के होते हैं?

  • Tourist VISA
  • Transit VISA
  • Business VISA
  • Employment/Work VISA
  • Student VISA

All VISAs Divded in Two Parts

मैं एक बात स्पष्ट कर दूं की, वीजा कई प्रकार के होते हैं और उन वीजा को दो भागों में बांटा गया है। जैसे गैर-आप्रवासी वीज़ा और अप्रवासी वीज़ा – (Non-Immigrant VISA और Immigrant VISA)

Non-Immigrant VISA:- यह एक गैर-प्रवासी वीज़ा होता है | इस वीजा के साथ एक व्यक्ति सीमित अवधि के लिए विदेश में रह सकता है, और उसके बाद फिर से नए वीसा अप्लाई करना पड़ता है।

Immigrant VISA:– यह एक प्रवासी वीज़ा होता है | इसमें एक व्यक्ति को विदेश में स्थायी रूप से रहने की अनुमति मिलती है।


✅ Tourist VISA

Tourist VISA एक वीजा जो आपको छुट्टी पर थोड़े समय के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति देता है। मतलब Tourist वीजा को आप विदेश घूमने फिरने के लिए बनवा सकते हैं।

इंडिया में Tourist वीजा अपनी घर से ऑनलाइन बना सकते हैं। इसके लिए दूतावास जाने की आवश्यक नहीं होती है। लेकिन, पर्यटक वीजा धारक को विदेश में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों को करने की अनुमति नहीं है।

✅ Transit VISA

एक ट्रांजिट वीज़ा व्यक्ति को उस समय लेना पड़ता है, जब किसी अन्य देश से होते हुए किसी देश में जाना होता है। मतलब, अगर आप इंडिया से दुबई, और दुबई से होते हुए किसी अन्य देश जाते हैं तो ट्रांजिट वीज़ा वक की आवश्यक होती है।

✅ Business VISA

अगर कोई व्यक्ति बिजनेस करने के लिए विदेश जाने की सोच रहा है तो उसे बिजनेस वीजा की जरूरत होती है। बिज़नेस वीजा ज्यादातर 5 साल के लिए वैध होता है। मतलब, आप बिज़नेस वीजा के साथ विदेश में बिज़नेस, या किसी प्रकार की प्रॉफिट कमाने वाला काम कर सकते हैं।

✅ Employment/Work VISA

Employment Visa को Work Visa भी कहते हैं। इस वीजा धारक को अस्थायी अवधि के लिए किसी देश में “काम” करने की अनुमति देता है। इसमें आमतौर पर नियोक्ता द्वारा प्रायोजन शामिल होता है, रोजगार वीजा छोटी अवधि के लिए जारी किए जाते हैं।

✅ Student VISA

छात्र वीज़ा एक अनुमोदन है जिसे सरकारी पासपोर्ट में जोड़ा जाता है, इस वीजा छात्रों को विदेश के योग्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने की अनुमति देता है। अगर किसी छात्र विदेश में उच्चो शिक्षा करने चाहता है, तो उसे Student Visa दिया जाता है। इस वीजा का अवधि Educational Program Duration के अनुसार जारी किया जाता है।


अब आपको वीजा क्या होता है और वीजा कितने प्रकार के होते हैं, उसकी कुछ उदाहरण के साथ जानकारी मिली होगी। इसके साथ कुछ स्टेप निचे दिया गया वीजा आवेदन करने की: VISA KAISE BANTA HAI, वीजा कैसे अप्लाई करते हैं ?

विदेश जाने का हर किसी का सपना होता है। कोई घूमने फिरने , पढने, बिज़नेस करने, के लिए विदेश जाना चाहता है। लेकिन इसके लिए दो चीजों की जरुरत होती है, एक पासपोर्ट और दूसरा वीजा।


ऑनलाइन वीजा अप्लाई कैसे करें?

ऑनलाइन वीजा अप्लाई कैसे करें?

आज कल, वीजा आवेदन करना बहुत आसान है। आप दोनों तरीके से वीजा अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन। आइये जानते हैं आवेदन कैसे करना है?

✅ Online Visa Apply

  • ऑनलाइन वीजा प्राप्त करने के लिए, जिस देश जाना चाहते हैं उस देश की दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • ऑनलाइन वीज़ा अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
  • अप्लाई फॉर वीजा” के विकल्प पर क्लिक करते ही एक नए पेज ओपन हो जायेगा।
  • यहां आपका वीजा आवेदन फॉर्म मिलेगी।
  • इस फॉर्म में आपको कुछ जरुरी डिटेल्स पूछे जायेंगे, पूछी गई सभी जानकारियों को ठीक तरह से भरें।
  • डिटेल भरने के बाद उन डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद निचे एक सबमिट बटन दिखेगी, वहां क्लिक करना है।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद वहीं एक पेमेंट के विकल्प नजर आएगा, वहां जा कर अपना वीसा फी पेमेंट करना है।
  • इसके बाद आपको वीजा पेमेंट की एक रसीद डाउनलोड करने की ऑप्शन मिलेगी उसे प्रिंट निकल कर अपने रखना चाहिए जो बाद में काम आते हैं।
  • लास्ट स्टेप: आपके द्वारा दी गयी डक्यूमेंट को अथॉरिटी द्वारा वेरीफाई किया जाता है, वेरीफाई होने के बाद वीजा जारी कर दिया जाता है। वीजा को लगभग तीन से चार कार्य दिवस में जारी किया जाता है।

✅ Offline Visa Apply

कई बार ऑनलाइन वीजा अप्लाई करने से ऑफलाइन आवेदन करना बेहतर होता है। इसलिए ऑफलाइन वीजा अप्लाई कैसे करते हैं, इसे निचे देखें समझें;

  • ऑफलाइन वीसा आवेदन करने के लिए उस देश की दूतावास में (Embassy) जाना है।
  • भारतीय दूतावास (EMBASSIES OF INDIA) की पूरी लिस्ट यहां देखें
  • Embassy में आपको वीसा आवेदन फॉर्म दिया जाता है।
  • वीजा फॉर्म को ठीक तरह से भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • फिर आपके सभी डॉक्यूमेंट को एम्बेसी अधिकारी द्वारा चेक किया जाता है। और अन्य जरुरी प्रक्रिया भी किये जाते हैं।
  • यह सभी जांच पूरी होने के बाद आपको विदेश यात्रा का वीजा उपलब्ध करा दिया जाता है। यह तरीका उनके लिए अच्छा है जो लोग विदेश जाने की जल्दी में नहीं हैं, क्योंकि ऑफलाइन वीजा अप्लाई करना एक काफी लंबी प्रक्रिया होती है।

वीजा आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

वीजा आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
  • Proof of vaccination
  • Identity Document
  • Passports
  • One Passport Size Photo
  • Original Interview Appointment Letter

FAQS – वीजा क्या होता है

✅ पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है?

Passport व्यक्ति का एक National Travel Document है, जिसे Identification के रूप में इस्तेमाल होती है और इसे अपने देश की सराकर द्वारा दिया जाता है। वीजा वो डॉक्यूमेंट है जिसे विदेश में एंट्री करने के लिए विदेश का Embassy/consulate द्वारा इशू किया जाता है।

✅ वीजा कितने दिन का होता है?

वीजा लगभग 8 तरह की होता है, और उसी पर निर्भर करता है की वीजा का वैधता कितनी दिन का है। जैसे 30 दिन 5 वर्ष तक होता है।

✅ वीजा कितने प्रकार के होते हैं?

वीजा लगभग 8 तरह की होता है, और उन विज़ाओं को दो भाग में विभाजित किया गया है – Non-Immigrant VISA और Immigrant VISA.

✅ वीजा बनवाने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

वीजा प्राप्त करने के लिए वीजा धारक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

✅ वीजा बनाने में कितना पैसा लगता है?

वीजा बनाने के फीस वीजा का वैधता पर निर्भर है और किस तरह की वीजा बनाना चाहते हैं और कितने दिन के लिए। इसकी सठिक जानकारी वीजा आवेदन वक्त मिलती है।

✅ वीजा कौन जारी करता है?

किसी विदेशी देश के Immigration Authorities द्वारा वीजा जारी किया जाता है।

✅ वीजा की जरूरत क्यों पड़ती है?

वीजा की जरुरत – लोगों को विदेश में काम करने, घूमने फिरने, जॉब करने या विदेश में रहने के लिए आवश्यक होती है।


निष्कर्ष | वीजा क्या है | वीजा के प्रकार

दोस्तों अब हम वीजा क्या होता है (WHAT IS VISA IN HINDI), वीजा के प्रकार और ऑनलाइन वीजा अप्लाई कैसे करें – इस प्रक्रिया की खोज करते हुए अंत तक पहुँच चुके हैं। अब आपके पास पूरी वीजा की जानकारी है जो आपको अपनी भविष्य की यात्राओं में सशक्त बनाएगा।

यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या आपको विदेश जाना है तो याद रखें कि एक सहज और आनंददायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए वीज़ा प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए वीज़ा के बारे में हमेशा पहले से शोध और तैयारी करें।

आशा है आपको वीज़ा के बारे में सही जानकारी मिल गई होगी और यात्रा आवश्यकताओं के अनुसार वीज़ा के प्रकार के बारे में भी जानकारी मिल गई होगी। आपको वीजा से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद!


Related articles –


TAGS: वीजा की जानकारी | वीजा क्या होता है | वीजा कितने प्रकार के होते हैं | VISA KYA HOTA HAI | VISA MEANING IN HINDI | ऑनलाइन वीजा अप्लाई | वीजा क्या है | वीजा के प्रकार | दूतावास क्या होता है | WHAT IS VISA IN HINDI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 Comments