बंधन बैंक महिला लोन online apply | बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन

बंधन बैंक महिला लोन बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन बंधन बैंक महिला समूह लोन

बंधन बैंक महिला लोन: जैसा कि आप सभी जानते हैं, बंधन बैंक महिलाओं के लिए बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन या बंधन बैंक महिला समूह लोन लेने के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।

10 से 15 महिलाओं का कोई भी समूह अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए समूह लोन के रूप में बंधन बैंक से ₹15,000 से ₹100,000 तक की लोन राशि आसानी से प्राप्त कर सकता है।

महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए, या नया व्यवसाय शुरू करने या अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए इस बंधन बैंक लेडीज लोन का लाभ उठा सकती हैं।

इस लेख में, हम आपको विस्तार से बताएंगे कि बंधन बैंक से महिला समूह लोन कैसे लें?, साथ ही आपको बंधन बैंक ग्रुप लोन के लिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, ब्याज दर, और ऋण अवधि के बारे में भी जानकारी देंगे।

बंधन बैंक महिला लोन विवरण (बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन)

योजना का नामबंधन बैंक महिला ग्रुप लोन
ऋण श्रेणी का नामसृष्टि ऋण (Srishti Loan)
ऋण राशि₹15,000 से ₹1,50,000
ग्रुप लोन ब्याज दर22.95% प्रति वर्ष
महिला लोन चुकौती अवधि1 साल से 2 साल तक
महिला लोन आवेदन कैसे करेंonline/offline
आधिकारिक वेबसाइटCLICK HERE

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन कैसे लें – बंधन बैंक महिला लोन online apply:

बंधन बैंक महिला लोन online apply | बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन

बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन के लिए आवेदन करने के लिए, आपको निम्नलिखित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा;

  • सबसे पहले बंधन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

  • अब होमपेज पर “Bussiness Menu” विकल्प पर क्लिक करें।

  • अब इसके बाद “Loan for small bussiness” पर क्लिक करें।

  • इसके बाद “Loan for small bussiness” से “Micro Loans” को चुने।

  • इसके बाद स्मॉल बिजनेस होम पेज से “Talk to us” पर क्लिक करें।

  • अब यहां पर दो विकल्प (बंधन बैंक के कस्टमर केयर नंबर और Get a call back) दिखेंगे।

  • इसके बाद “Get a callback” बटन पर क्लिक करें या दिए गए नंबर पर कॉल करें।

  • Get a callback” पर क्लिक करने के बाद बॉक्स में अपना नाम दर्ज करें।

  • इसके बाद बंधन बैंक की अधिकारी से ग्रुप लोन आवेदन के लिए कंफर्मेशन करें।

  • इसके बाद बंधन बैंक की तरफ से एक एक्जीक्यूटिव आपके घर पर भेजा जायेगा।

  • बैंक एक्जीक्यूटिव आपके ग्रुप के सभी डाक्यूमेंट्स को इक्कठा करके वेरीफाई करेंगे।

  • डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद 7 दिनों के अंतर्गत आपके बैंक खाते में महिला लोन राशि ट्रांसफर कर दी जाती है।

नोट: आप ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से भी बंधन बैंक से महिला ऋण ले सकते हैं। इस प्रक्रिया में आपको अपने समूह के सदस्यों के सभी दस्तावेज एकत्र करने होंगे और निकटतम बंधन बैंक में जाकर ऋण के लिए आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में बैंक अधिकारी आपके सभी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और प्रत्येक महिला के बैंक खाते में ऋण राशि जमा करेंगे।

बंधन बैंक महिला लोन कितना लोन देता है?

बंधन बैंक महिलाओं को ₹15,000 से ₹1,50,000 तक का महिला समूह लोन प्रदान करता है। यदि आपके पास बंधन बैंक में सेविंग अकाउंट है, तो आपको शीघ्र ग्रुप लोन मिल सकता है।

आप अपना व्यवसाय शुरू करने या अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा के साथ और सरल और न्यूनतम दस्तावेजों के साथ बंधन बैंक से महिला लोन का लाभ उठा सकते हैं।

बंधन बैंक महिला लोन ब्याज दर क्या है?

Bandhan Bank Group Loan Interest rate: बंधन बैंक महिला समूह लोन के लिए ब्याज दर 22.95% प्रति वर्ष है। इसके अलावा अगर आप बंधन बैंक से 25000 रुपये से ज्यादा का ग्रुप लोन लेते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस (1.25% + जीएसटी) देनी होगी।

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन लेने के लिए योग्यता:

बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने के लिए कुछ पात्रता मानदंडों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है:

  • आवेदक महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  • समूह लोन लेने के लिए 8 से 15 महिलाओं की एक ग्रुप चाहिए।
  • ग्रुप में उपस्थित महिलाओं की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बंधन बैंक ग्रुप लोन लेने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
  • सभी महिला को अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ संयुक्त फोटो भी देनी होगी।

बंधन बैंक महिला समूह लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

बंधन बैंक से महिला समूह लोन या महिला लोन प्राप्त करने के लिए समूह में मौजूद सभी महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं;

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड,
  • पता प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड,
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर: जॉइंट फोटो
  • ग्रुप फोटो
  • पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • एक्टिव बैंक अकाउंट/पासबुक
  • हाथ से भरा हुआ बंधन बैंक ग्रुप लोन आवेदन फार्म

बंधन बैंक महिला लोन लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें:

बंधन बैंक से महिला सृष्टि लोन लेने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आपको लोन लेते समय या बाद में लोन लेने पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो:

  • 8 से 15 महिलाओं का समूह बनाना होगा।
  • ऐसी महिलाओं की समूह बनाएं जो समय पर ऋण जमा कर सकें।
  • आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज पहले से तैयार करना होगा।
  • लोन लेते समय यह सुनिश्चित कर लें कि ब्याज दर क्या ली जा रही है।
  • यह सुनिश्चित कर लें की आप कितने समय के लिए लोन ले रहे हैं।
  • आपको लोन जमा करने के लिए कितना समय दिया जा रहा है।
  • लोन लेने के बाद आपको कितनी मासिक किस्त देनी होगी।
  • समय पर ऋण नहीं चुकाने पर कितनी कर्ज चुकानी पड़ सकती है।
  • लोन लेने के बाद हर महीने समय पर किस्त चुकाने की कोशिस करें।

बंधन बैंक महिला लोन contact number

Bandhan Bank Loan For Ladies Contact Number: यदि आपको बंधन बैंक से महिला लोन या बंधन बैंक से महिला ग्रुप लोन लेने में किसी प्रकार की समस्या आती है या आपके मन में किसी प्रकार का संदेह है तो आप निम्नलिखित ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क करके समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Contact number:

  • 1800-258-8181,
  • 033-4409-9090

बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन सम्बंधित प्रश्नोत्तर:

बंधन बैंक महिला लोन के लिए कौन पात्र है?

8 से 10 महिलाओं का समूह बंधन बैंक से महिला समूह ऋण प्राप्त करने के लिए पात्र है।

क्या बंधन बैंक से हाउस वाइफ को लोन मिल सकता है?

हां, हाउसवाइफ को बंधन बैंक से लोन मिल सकता है। कोई भी गृहिणी बंधन बैंक से महिला लोन या पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकती है, बशर्ते वह कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करती हो।

क्या बंधन बैंक से बिना नौकरी के महिला को लोन मिल सकता है?

जी हाँ, बिना नौकरी वाली महिलाओं को बंधन बैंक से लोन मिल सकता है, इसके लिए उन्हें एक समूह बनाना होगा जिसके लिए 8 से 15 महिलाओं की आवश्यकता होगी। इसके बाद महिलाएं बिना नौकरी के भी बंधन बैंक से ग्रुप लोन प्राप्त कर सकती हैं।

क्या बंधन बैंक से बिना ग्रुप के लोन मिल सकता है?

हां, बंधन बैंक से महिलाएं बिना समूह के पर्सनल लोन प्राप्त कर सकती हैं, लेकिन बंधन बैंक से समूह ऋण लेने के लिए महिलाओं के समूह की आवश्यकता होगी।

बंधन बैंक महिला लोन को कैसे जमा करें?

बंधन बैंक महिला समूह लोन जमा करने के लिए बैंक का कलेक्शन स्टाफ हर महीने की निर्धारित तारीख पर आपके घर आएगा और किस्त की रकम वसूल करेगा।

महिला ग्रुप लोन के लिए गारंटर की आवश्यकता पड़ेगी?

बंधन बैंक से महिला समूह लोन लेने के लिए गारंटर की जरूरत नहीं है. बस आप 8 से 10 महिलाओं के समूह के आधार पर बंधन बैंक लेडीज लोन ले सकते हैं.

निष्कर्ष:

बंधन बैंक महिला समूह लोन महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने का एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि इच्छुक महिलाएं समूह हो कर आसानी से ऋण प्राप्त कर सकती हैं और इसका उपयोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों में कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात, इस लोन के लिए किसी गारंटर की आवश्यकता नहीं है और हर एक महिला को ₹15,000 से ₹1,50,000 तक का लोन आसानी से मिलता है।

हम आशा करते हैं कि इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आपको बंधन बैंक महिला लोन या बंधन बैंक लेडीज लोन के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। धन्यवाद!

यह भी जानें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *