
नमस्कार दोस्तों, आज के वैष्णो देवी ट्रेवल गाइड में मैं आपको 2023 में वैष्णो देवी की यात्रा के लिए सबसे अच्छे मौसम की जानकारी देने जा रहा हूं, की वैष्णो देवी जाने का सही मौसम क्या है और वैष्णो देवी कब जाना चाहिए?
वैष्णो देवी, जिसे माता रानी और वैष्णवी के नाम से जाना जाता है, वैष्णो देवी हिंदू देवी माँ का एक रूप है। वैष्णो देवी माता को शक्ति का रूप माना जाता है और उन्हें शक्ति और ऊर्जा के अवतार के रूप में पूजा जाता है।
वैष्णवी माता को समर्पित यह मंदिर भारत में जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित है जो भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थ स्थलों में से एक है और सबसे पवित्र और कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक मानी जाती है।
वैष्णवी माता का यह दरबार त्रिकुटा पर्वत की एक गुफा में स्थित है, भक्तों को मंदिर तक पहुँचने के लिए 12 –13 किलोमीटर की मुश्किल चढ़ाई करनी पड़ती है।
ॐ वैष्णो देवी जाने का सही मौसम और सही महीना
✔️ वैष्णो देवी जाने का सबसे अच्छा समय मई से जून और सितंबर से अक्टूबर महीनों को माना जाता है, क्योंकि इन महीनों के दौरान मौसम सुहावना होता है, तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो की इस समय पर्यटकों को यात्रा करने में अधिक आरामदायक होता है।
✔️ और वैष्णो देवी जाने का दूसरा सबसे सही मौसम नवंबर से अप्रैल तक है। इन महीनों के बिच सर्दियों के महीने होता है जिससे आपको बहुत ठंडे फील हो सकते हैं। साथ इन महीनों के बिच वैष्णो देवी में आपको बर्फ भी देखने को मिल सकती है।हिमपात देखना कई यात्रियों का सबसे बड़ा पसंद होता है।
हालांकि, बर्फीली परिस्थितियों के कारण आपकी वैष्णो देवी यात्रा चुनौतीपूर्ण हो सकती है। लेकिन इन महीनों को वैष्णो देवी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि यहां भीड़ कम होती है और आसपास के क्षेत्रों का सुंदर दृश्य आगंतुक को मंत्रमुग्ध कर देता है।
❌ जुलाई से अगस्त तक के महीना मानसून का मौसम होता है, इस मौसम के दौरान वैष्णो देवी जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान यात्रा थोड़ा फिसलन भरा होता है और इससे आपकी वैष्णो देवी यात्रा कठिन हो सकता है। यदि आप वैष्णो देवी का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक अनुभव लेना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि यात्रा अच्छा होगा।
वैष्णो देवी में मौसम की स्थिति – Weather Conditions:
- 🗓 जनवरी-मार्च: सर्दियों के महीने है, तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहती है, जिससे काफी ठंडे फील हो सकते हैं।
- 🗓 अप्रैल-जून: इस दौरान तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है, तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मौसम खुशनुमा है।
- 🗓 जुलाई-अगस्त: भारी वर्षा के साथ यह मौसम फिसलन भरा और खतरनाक होता है। कभी-कभी भूस्खलन और सड़क के बंद होने के साथ मौसम अप्रत्याशित हो सकता है।
- 🗓 सितंबर-अक्टूबर: इस समय के दौरान मौसम सुहावना होता है, तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
- 🗓 नवंबर-दिसंबर: तापमान फिर से गिरना शुरू हो जाता है, लेकिन यह अभी भी सर्दियों के महीनों की तुलना में हल्का होता है और मौसम भी साफ रहता है। आसपास के पहाड़ों के दृश्य शानदार होती हैं। गर्म कपड़े पहनकर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी यह समय अच्छा समय माना जाता है।
FAQS – वैष्णो देवी से जुड़े सवाल और जवाब
वैष्णो देवी जाने के लिए कौन सा महीना अच्छा होता है?
वैष्णो देवी कब जाना चाहिए – वैष्णो देवी जाने या जात्रा करने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के महीनों के दौरान होता है। चूंकि इन महीनों के दौरान मौसम सुहावना होता है, इसलिए यह पर्यटकों को मंदिर में आने के लिए आरामदायक बनाता है।
वैष्णो देवी में कौन से महीने में बर्फ गिरती है?
वैष्णो देवी में हिमपात होना या देखना दुर्लभ है, हालाँकि इस क्षेत्र में मानसून के मौसम (जुलाई से अगस्त) के दौरान भारी वर्षा होती है और सर्दियों के मौसम भारी में ठंड हो सकती है, हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी गिरने की संभव हो सकता है।
क्या हम फरवरी में वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं?
फरवरी की माह में वैष्णो देवी की यात्रा काफी ठंडा ठंडा हो सकता है, खासकर रात और सुबह के समय। इस समय इस क्षेत्र में तापमान हिमांक से नीचे गिर सकता है, और मंदिर के आसपास ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव हो सकता है।
वैष्णो देवी की सीढ़ी कितनी है?
वैष्णो देवी मंदिर पर चढ़ने के लिए 3000 से अधिक सीढ़ियां हैं, जो की वैष्णो देवी तक पहुंचने के लिए लगभग 12 से 13 किलोमीटर की मुश्किल चढ़ाई करनी पड़ती है और यह सीढ़ियाँ खड़ी और घुमावदार हैं।
वैष्णो देवी की चढ़ाई कितनी है?
भारत के सबसे पवित्र हिंदू मंदिर वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई आमतौर पर 12 से 13 किलोमीटर (7.5 से 8 मील) होती है और आमतौर पर इसे पूरा करने में कई घंटे लगते हैं। यहां हाईकिंग करना को मध्यम कठिनाई वाला माना जाता है, लेकिन लाखों लोग हर साल यात्रा करते हैं।

- भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान
- जम्मू कश्मीर में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहें
- भारत का मिनी स्विट्जरलैंड खजियार
- शिमला में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह
उम्मीद है आपको ट्रेवल गाइड में वैष्णो देवी की यात्रा के लिए सबसे अच्छे मौसम यानि वैष्णो देवी जाने का सही मौसम के बारे में जानकारी मिली होगी। अगर वैष्णो देवी से जुडी और जानकारी चाहिए, तो निचे कमेंट करें और जानकारी को शेयर भी करें।